Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया

 

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते अभिनव को गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता की मुताबिक अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट भी की। पुलिस थाने के बाहर श्वेता को उनकी बेटी पलक के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान वह जोर जोर से रोती नजर आ रही थीं।स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अभिनव ने गुस्से में श्वेता की बेटी पलक को थप्पड़ मार दिया था। श्वेता ने पुलिस ने बताया कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। अभिनव और श्वेता के बीच बीते एक साल से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन दोनों ने इस बारे में कभी बात नहीं की।मीडिया रिपोर्ट मुताबिक अभिनव को दोपहर 1 बजे के आसपास पुलिस स्टेशन लाया गया और श्वेता-पलक की मौजूदगी में करीब 4 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने श्वेता की शिकायत पर अभिनव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक अभिनव ने अपनी सौतली बेटी पलक को गंदी-गंदी गालियां दीं। श्वेता के मुताबिक साल 2017 में अभिनव में उनकी बेटी पलक को अपने मोबाइल में एक मॉडल की अश्लील फोटो भी दिखाई थी। अब इस मामले में समता नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ जिसके बाद पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल कसौटी जिंदगी की से की थी। इसमें प्रेरणा का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। इसके अलावा श्वेता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। श्वेता ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com