Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनुच्छेद 370 पास करवाकर मोदी जी ने साबित कर दिया कि मोदी है तो मुमकिन है : मनोज तिवारी

 
नई दिल्ली, 20 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी आज उत्तर-पूर्वी जिले के मुखर्जी नगर में आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुये। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री अजय महावर, पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू, जिला महामंत्री श्री संजय त्यागी, निगम पार्षद श्रीमती पूजा मदान, उपाध्यक्ष श्री मोहन गोयल, मण्डल अध्यक्ष श्री सचिन मावी एवं पूर्व निगम पार्षद श्री इन्दू भूषण उपस्थित थे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके लोगों को भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान प्रमुख श्री शिवराज सिंह चैहन ने स्वंय यह बताया है कि किस प्रकार पूरे देश में लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनने के लिए उत्सुक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की देश के लिए राष्ट्रवादी विचाराधारा से प्रेरित सकारात्मक सोच भारत को विश्व गुरू बनाने की ओर बढ़ रहा है। अनुच्छेद 370 को समाप्त करना और कश्मीर में पुनः शांति बहाल करना सभी को नामुमकिन सा लगता था, लेकिन जब अनुच्छेद 370 को  समाप्त करने के लिए संसद के दोनों सदनों में बिल लाया गया तो विश्व भर में यह संदेश प्रबलता से पहुंच गया कि मोदी है तो मुमकिन है।
श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं की सोच केवल इतनी है कि वो हर स्तर पर दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त स्वच्छ चाहते हैं, दिल्ली को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं। दिल्ली की सत्ता में बैठी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता से किये एक भी चुनावी वादे को पूरा न करके उनके साथ धोखा किया है। अब जब केजरीवाल दिल्ली से अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को प्रत्यक्ष देख रहे हैं तो केन्द्र सरकार से ताल मेल का नाटक कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। दिल्ली के लोगों को आम आदमी पार्टी के 54 महीने के कार्यकाल में केवल घोषणाएं मिली हैं, लेकिन जमनी स्तर पर काम एक भी नहीं हुआ है। मुफ्त सेवाओं का ढोल दिल्ली की गलियों में महंगें विज्ञापनों के माध्यम से पिटा जा रहा है। हम केजरीवाल से पूछना चाहते है कि दिल्ली के करदाताओं का पैसा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए खर्च करने की इजाजत आपको किसने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com