नेपाल–भारत संयुक्त आयोग के पाँचवे बैठक हेतु भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर काठमान्डाै में
काठमाडौँ 21 अगस्त
भारतीय विदेश मन्त्री एस जयशंकर नेपाल आ चुके हैं । त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमान स्थल पर उनका स्वागतनेपाल के विदेश सचिव मिस्टर शंकर दास वैरागी भारत के लिए नेपाल के राजदूत निलाम्बर आचार्य भारतीय राजदूत मनजीव पूरी ने किया ।
इण्डियन एयरलाइन्स के वायुयान से ११ः५५ में एस जयशंकर काठमान्डाै पहुँच चुके है । २ बजे प्रधानमन्त्री अोली से बालुवाटार में मुलाकात की जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय स्रोत ने दी है ।
नेपाल–भारत संयुक्त आयोग के पाँचवे बैठक में भाग लेने के लिए मन्त्री जयशंकर आए हुए हैं इस दाैरान सबसे पहली मुलाकात उनकी प्रधानमंत्री से हाेगी ।
आयोग की बैठक ३–६ बजे तक हाेगी । बैठक मे दाे देशाें के बीच के सम्बन्ध, विकास निर्माण, सन्धि सम्झौता आदि विषयाें पर चर्चा हाेगी।


