भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर ने की प्रधानमंत्री ओली से भेटवार्ता
भारतीय विदेशमन्त्री एस जयशंकर ने प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के साथ मुलाकात की । नेपाल भारत संयुक्त आयोग के पाँचवे बैठक में सहभागी हाेने के लिए आज काठमाडौं आए विदेशमन्त्री जयशंकर ने प्रधानमन्त्री ओली से प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में भेटवार्ता की है। भेटवार्ता में दाेनाें देश के बीच के पारस्पारिक सम्बन्ध के विषय में बातचीत हुई ।
भेटवार्ता में प्रधानमन्त्री के राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल, परराष्ट्र मामला सलाह कार डा. राजन भट्टराई, नेपाल के लिए भारत के राजदूत मञ्जिभसिंह पुरी आदि की सहभागिता थी ।
भारतीय विदेशमन्त्री बनने के बाद जयशंकर पहली बार नेपाल भ्रमण में आए हैं।
नेपाल भारत संयुक्त आयोग के पाँचवेी बैठक गुरुवार तक चलेगी । आयोग बैठक के परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञवाली और जयशंकर सहअध्यक्षता करेंगे।
बैठक में दाे पक्षीय सम्बन्ध, आर्थिक सहकार्य, व्यापार तथा पारवहन, उर्जा और जलस्रोत, संस्कृति, शिक्षालगायत विषय में विचार विमर्श हाेने की जानकारी परराष्ट्र मन्त्रालय ने दी है ।
संयुक्त बैठक में दाे देशाें के बीच के समग्र सम्बन्ध, साझेदारी के क्षेत्र और व्यापार तथा पारवहन आदि विषयाें पर भी बातें की जाएँगी । सन् १९८७ मे स्थापित संयुक्त आयोग की चौथी बैठक तीन वर्ष पहले नई दिल्ली मे हुई थी ।
विदेशमन्त्री जयशंकर के सम्मान में परराष्टमन्त्री प्रदीप ज्ञवाली आज बुधबार काे रात्रीभोज का आयोजना किया है ।
शुक्रबार सुबह साढे १० बजे राष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार मुलाकात करने के बाद अपरान्ह साढे ३ बजे दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है ।

