Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आखिर कैसे समझ रहे थे बेयर ग्रिल्स भारतीय प्रधानमंत्री की हिंदी, मोदी ने खोला राज

 

 

कुछ दिनों पहले भारतीय   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेयर ग्रिल्स के साथ किया गया मैन वर्सेज वाइल्ड (Man Vs Wild) का स्पेशल एपिसोड काफी चर्चा में रहा। इस शो ने टीवी टीआरपी की दुनिया में भी इतिहास रचा। इस शो को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिंदी में कही गई बात को बेयर ग्रिल्स कैसे समझ रहे थे, क्योंकि उन्हें हिंदी नहीं आती है। इस सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और लोगों ने अपने-अपने तर्क भी दिए।

हालांकि, अब पीएम मोदी ने खुद इस सवाल का जवाब दे दिया है कि आखिर पीएम मोदी की हिंदी में बोली गई बात को बेयर ग्रिल्स कैसे समझ रहे थे। पीएम मोदी ने बताया कि एक मशीन हिंदी को अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर रही थी और वो उससे मेरी बात समझ रहे थे। उन्होंने बताया, ”एक और इंट्रे्स्टिंग बात है कुछ लोग संकोच के साथ भी मुझे एक बात जरुर पूछते हैं कि मोदी जी बताइये आप हिन्दी बोल रहे थे और बेयर ग्रिल्स हिंदी जानते नहीं हैं तो इतनी तेजी से आपके बीच सवांद कैसे होता था? ये क्या बाद में एडिट किया हुआ है? ये इतना बार-बार शूट हुआ है? क्या हुआ है? बड़ी जिज्ञासा के साथ पूछते हैं। देखिये, इसमें कोई रहस्य नहीं है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘कई लोगों के मन में ये सवाल है, तो मैं इस रहस्य को खोल ही देता हूं। वैसे वो रहस्य है ही नहीं। हकीकत यह है कि बेयर ग्रिल्स के साथ बातचीत में टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया गया। जब मैं कुछ भी बोलता था तो तुरंत ही अंग्रेजी में simultaneous अनुवाद होता था।simultaneous interpretation होता था और बेयर ग्रिल्स के कान में एक cordless छोटा सा instrument लगा हुआ था। तो मैं बोलता था हिंदी लेकिन उसको सुनाई देता था अंग्रेजी और उसके कारण संवाद बहुत आसान हो जाता था और technology का यही तो कमाल है।’

यह भी पढें   रौतहट में एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की

बता दें कि प्रधानमंत्री ने यह एपिसोड बेयर ग्रिल्स के साथ शूट किया था और डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित हुआ था। इस एपिसोड को ऐतिहासिक कामयाबी मिली। पीएम स्पेशल एपिसोड को 3.69 मिलियन इप्रेशंस मिले थे, जिसके चलते डिस्कवरी ने स्टार प्लस को पीछे छोड़ दिया था, जिसे 3.67 मिलियन इंप्रेशंस मिले। इस ख़ास एपिसोड का प्रसारण डिस्कवरी नेटवर्क के सभी 12 चैनल्स पर हुआ था। इनफोटेनमेंट जॉनर में इतनी उछाल कभी किसी कार्यक्रम को नहीं मिली थी। 12 अगस्त को प्रसारित हुए शो दुनिया के 179 देशों में प्रसारित हुआ था।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप - २ बार का विश्व विजेता फ्रांस को हराकर स्पेन ने किया फाइनल में प्रवेश

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *