Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन में निषेधाज्ञा जारी, ५ से अधिक लोग इकठ्ठा होने में प्रतिबंध

 

काठमांडू, २६ अगस्त । पत्रकार शालिकराम पुडासैनी आत्महत्या प्रकरण को लेकर चितवन जिला में जारी आन्दोलन को मध्यनजर करते हुए चितवन पुलिस ने निषेधाज्ञा जारी की है । पुडासैनी को आत्महत्या के लिए दुरुत्साहन करने के लिए प्रोत्साहन किया है, ऐसा आरोप सहित रवी लामिछाने, युवराज कँडेल और स्मृति कार्की के विरुद्ध सरकारी वकिल कार्यालय ने अदालत में मुद्दा दर्ज कराने के बाद लामिछाने समर्थकों ने आइतबार चितवन में प्रदर्शन किया है, इसकी को दृष्टिगत करते हुए प्रशासन ने सोमबार से अनिश्चत समय (दूसरा आदेश जारी न होने तक) के लिए निषेधाज्ञा जारी की है ।
निषेधाज्ञा में ५ लोग से अधिक को इकठ्ठा होने में प्रतिबंध लगाया गया है । प्रमुख जिला अधिकारी द्वारा जारी निषेधाज्ञा आदेश मे लिया गया है कि हिरासत में रहे लामिछाने सहित के व्यक्तियों की रमाई मांग करते हुए प्रदर्शन में उतर आए प्रदर्शनकारियों की ओर से भरतपुर महानगरपालिका–१० स्थित अनुसंधान, अभियोजन और न्यायिक निरुपण निकाय की क्षेत्र में हुलदंगा, अशान्ति, होने की सम्भावना दिखाई दिया है, इसीलिए स्थानीय प्रशासन ऐन २०२८ की दफा ६ ३ ‘क’ बमोजिम निषेधित क्षेत्र जारी की गई है । निषेधज्ञा आज सोमबार ६ बजे से लागू है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com