भीम रावल ने बाबूराम से किया प्रश्नः सामाजिक सद्भाव का विखण्डन क्यों ?
२६ अगस्त, काठमांडू । सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा)का सुदूरपश्चिम प्रदेश इञ्चार्ज तथा पूर्वगृहमन्त्री भीम रावल ने आरोप लगाते हुये कहा कि कैलाली के टीकापुर में पूर्वप्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई ने उत्तेजक भाषण कर सामाजिक सदभाव को बिखण्डन करने का प्रयास कर रहा है ।
टीकापुर में चार वर्ष पहले एक बालक सहित ९ प्रहरियों की हत्या हुयी थी । उसी सन्दर्भ में हाल ही टीकापुर में आयोजित सभा में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष डा.भट्टराई ने बताया कि टीकापुर में अभी जो शांति है वह मुर्दा शान्ति है । अपने अधिकार के लिये आंदोलन करना पडेगा ।
रावल ने इन विषय पर आपत्ति जनाते हुये कहा कि भाद्र ७ गते के उस सभा में पूर्वप्रधानन्त्री भट्टराई लगायत काठमांडू से आये हुये नेताओं ने सामाजिक सदभाव बिगाडने, बिभाजनकारी, षडयन्त्रकारी, साम्प्रदायिक और सिद्धान्तहीन गैरजिम्मेवार अभिव्यक्ति दिया है ।

