मधेश विरोधी को गोली मार देंगे : सञ्चारमन्त्री यादव
काठमांडू, ७ नवम्बर । मधेशी जनअधिकार फोरम (गणतन्त्रिक) के अध्यक्ष तथा सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना तथा सञ्चारमन्त्री राजकिशोर यादव ने मधेश विरोधीयों को गोली मार देने की खुला चेतावनी दिया है । पार्टी के प्रथम राष्ट्रिय महाधिवेशन को वीरगंज में उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा चेतावनी दिया । संविधानसभा विघटन पूर्व गत जेठ में हुए एक सर्वदलीय बैठक को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा– “बैठक में बडे पार्टी के कुछ नेताओं ने ‘मधेश प्रदेश’ के लिए आधा मधेशी जनता को मराना पड़ेगा बोले थे । लेकिन मैंने कहा– अगर तुम लोगों ने मधेश की तरफ मुड कर भी देखा तो मैं तुम लोगों को यही गोली मार दूँगा ।”
मन्त्री यादव ने यह भी दावा किया किउस समय के ‘अडियो रेकर्ड’ उनके पास अभी भी सुरक्षित है । मन्त्री यादव ने आगे बताया– “मैंने ऐसी बात करने के कारण उस समय के वार्ता भी भंग हुआ था । उसके बाद मुझे अनुशासनहीन मन्त्री का आरोप लगाया गया ।” उस विचार पर अभी भी दृढ़ रहने की बात करते हुए उन्होंने चेतावनी दिया–“अगर आज भी कोई मधेशी विरोधी बात करेगा तो मैं गोली मारने के लिए तैयार हूँ, चाहे वह जितना ही बडे नेता क्यों न हो ।’
एक अलग प्रसंग में उन्होंने कहा कि कांग्रेस–एमाले के कारण ही देश दुरावस्था में पहुँच गया है । “कांग्रेस–एमाले जैसे यथास्थितिवादी शक्ति के कारण ही देश में संकट पैदा हुआ है’ मन्त्री यादव ने बताया– “मधेशी मोर्चा–एमाओवादी परिवर्तनगामी शक्ति है । इसी शक्ति ने ही देश की संकट समाधान कर सकती है । उद्घाटन समारोह में मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल के महासचिव जितेन्द्र देव, संघीय सद्भावना पार्टी के सहमहासचिव शिव पटेल, नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य अजय चौरसिया, तमलोपा नेपाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचन्द्र कुशवाहा, सद्भावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य नेजामुद्दिन समानी आदि ने सम्बोधन किया था । महाधिवेशन के बन्दसत्र आज जारी है ।
स्मरण रहे, पार्टी के अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद गुप्ता अभी जेल में है । कुछ महिने के बाद ही गुप्ता जेल से मुक्त होनेवाले है । उसके पहले ही कार्यबाहक अध्यक्ष होने के नाते मन्त्री यादव के नेतृत्व में हो रहे इस महाधिवेशनको पार्टी के भितर रहे कुछ नेताओं ने विरोध भी कर रहे है । विरोधी को मानना है कि मन्त्री यादव ने मन्त्री पद और रुपये की शक्ति में यह महाधिवेशन आयोजन किया गया है । उन लोगों का आरोप भी है– रुपये की प्रलोभन देकर मन्त्री यादव ने बहुत जुटाने की कोशश कर रहे है ।

