Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत से नेपाल प्रवेश करने वाले नेपालीयों को मतदाता सम्बन्धित शिक्षा ।

 

जनकपुर ।कैलास दास । धनुषा और महोत्तरी जिल्ला के सीमा क्षेत्र पर आने वाले नेपाली को मतदाता शिक्षा देने के लिए एक गैर सरकारी संस्था ने हेल्प डेक्स की स्थापना की है ।
जानकी महिला जागरण समाज जनकपुर और आइएफइएस द्वारा स्थापना  किया गया हेल्प डेक्स द्वारा भारत से आने वाले नेपाली को फोटो सहित का मतदाता नामावली मे नाम दर्ता  कराने के लिए आग्रह  कीया जा रहा है ।
भिठ्ठामोड भन्सार के नजदीक जनचेतना कार्य मे सक्रिय रही अर्चना सिंह कहती है कार्यक्रम बहुत ही प्रभावकारी हो रही है । भारत से आने वाले नेपाली को सूचना देने से वो भी खुशी व्यक्त करता है ।
वैसे भी एक दिन मे सीमा क्षेत्र से ४-५ हजार व्यक्ति नेपाल आते और जाते है ।
जानकी महिला जागरण समाज के अध्यक्ष तुलसा आचार्य के अनुसार महोत्तरी मे भिठ्ठामोड और मटियानी तथा धनुषा मे जटही और खजुरी मे हेल्प डेक्स का स्थापना हुआ है और प्रत्येक डेक्स मे ३-३ महिलायें रखी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *