Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रसंघीय महासभा में नहीं जा रहे हैं प्रधानमन्त्री, कारण बनी नाजुक स्वास्थ्य अवस्था !

 

काठमांडू, २९ अगस्त । तीन हफ्ता के बाद न्यूयोर्क में राष्ट्रसंघीय ७४वें महासभा बैठक होने जा रहा है । प्रायः उस बैठक में प्रतिनिधित्व करनेवाले अधिकांश व्यक्ति सरकार प्रमुख होते हैं । लेकिन नेपाल से प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली उक्त बैठक में सहभागी नहीं हो रहे हैं । कारण एक ही उनकी स्वास्थ्य अवस्था ।
आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक के अनुसार महासभा बैठक में सहभागी होने के लिए प्रधानमन्त्री के बदले परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप कुमार ज्ञावली जा रहे हैं । प्रधानमन्त्री उपचार के लिए सिंगापुर स्थित नेसनल युनिवर्सिटी अस्पताल में हैं । वह कमसे कम और एक हफ्ता वहां रहेंगे । उसके बाद भी तत्काल शारीरिक सक्रियता स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है, इसीलिए महासभा में ओली नहीं जा रहे हैं, इस बात की पुष्टि परराष्ट्र मन्त्रालय के सचिव शंकर बैरागी ने पुष्टि की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com