वीरगन्ज में करेन्ट लगने से एक महिला की मौत
३० अगस्त, वीरगञ्ज । वीरगञ्ज महानगरपालिका के रानीघाट में करेन्ट लगने से एक महिला की मृत्यु हुयी है ।
सखुवाप्रसौनी गाउँपालिका–२ प्रसौनी की ३६ वर्षीय रोमा देवी जो फिलहाल वीरगन्ज में डेरा लेकर रहती थी । उसके पति का नाम लालबहादुर दास है ।
अपने घर में ही हेन्ड पाइप में जोडे गये मोटर से पानी पटाने के लिये गयी थी । उसी मोटर से करेन्ट सर्ट होकर रोमा देवी को करेन्ट लगी है ।
गम्भीर घायल अवस्था में रोमा को नारायणी उपक्षेत्रिय अस्पताल पहुंचाया गया था । परन्तु उपचार के क्रम में अस्पताल में ही उनका निधन हो गया ।
नारायणी अस्पताल स्थित प्रहरी बिट ने जानकारी दिया कि शव को पोष्टमार्टम के लिये नारायणी अस्पताल में रखा गया है ।

