Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

धार्मिक कृत्यों पर व्यय होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
राशि फलादेश

वृष

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि हो सकती है। किसी अपने से बेबात विवाद हो सकता है। मान कम होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। सुख के साधनों पर व्यय होगा।
राशि फलादेश

मिथुन

कोई पुराना रोग दु:ख का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। शत्रुभय बना रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कामों में सहूलियत रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।
राशि फलादेश

यह भी पढें   रवि लामिछाने के आवास पर प्रधानमंत्री बालेन शाह की चार घंटे तक चली बैठक, कई अहम फैसलों पर सस्पेंस

कर्क

लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। अज्ञात भय सताएगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभकारी रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नए बड़े काम मिल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

सिंह

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। शोध इत्यादि कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।
राशि फलादेश

कन्या

अकारण विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से हानि संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह ने नेपाल प्रीमियर लीग के लिए दी शुभकामनाएँ

तुला

संतान पक्ष से स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। थोड़ प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
राशि फलादेश

वृश्चिक

दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। थकान रह सकती है। बड़ा काम करने का मन बनेगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। बुरे लोगों से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

धनु

बेचैनी रहेगी। थकान रह सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   राजर्षि जनक और नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में होगा ‘मिथिला संपदा संवाद श्रृंखला’ का आयोजन

मकर

यात्रा लाभदायक रहेगी। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। बेवजह विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। जोखिम न लें।
राशि फलादेश

कुंभ

पुरानी वसूली जो नहीं हो पा रही थी, अब वसूली जा सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है।
राशि फलादेश

मीन

हल्के हंसी-मजाक से बचें। जल्दबाजी से हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन आ सकती है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है। नए काम मिलेंगे। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। आलस्य से बचें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com