विमानस्थल के कर्मचारियों को मन्त्री भट्टराई का निर्देशन ः कार्यालय समय में मोबाइल नहीं चलाया जाय
१ सेपटेम्बर, काठमांडू । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उडड्यनमन्त्री योगेशकुमार भट्टराई ने निर्देशन देते हुये कहा है कि ले त्रिभुवन विमानस्थल के कर्मचारियों से कहा है कि कार्यालय समय में मोबाइल नहीं चलाया जाय ।
मन्त्री भट्टराई ने विमानस्थल के नेतृत्व से यह भी निर्देशन दिया है कि कार्यालय समय में पलक झपकने, फेसबुक चलाने तथा अन्य बेवाहियात काम करने वाले कर्मचायिों के ऊपर कारबाई किया जायेगा ।
मन्त्री भट्टराई ने बताया कि विमानस्थल का अनुशासनहीन कर्मचारी को कारबाई के दायरा में लाने के लिये और सीसी टिभी कैमरा का व्यवस्था किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि विमानस्थल देश के इज्जत के साथ जुडा हुआ है इसलिये यहां के कर्मचारी को अत्यधिक अनुशासित होना चाहिये ।

