Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रिकारता करने के लिए अब लिखित और मौखिक परीक्षा अनिवार्य !

 

काठमांडू, ३ सितम्बर । राष्ट्रीयसभा में पेश प्रस्तावित मीडिया काउन्सिल विधेयक में संशोधन प्रस्ताव पेश करते हुए सत्ताधारी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसदों ने कहा है कि पत्रकारिता करनेवालों के लिए अनिवार्य प्रवेश परीक्षा उत्तिर्ण होना चाहिए । सत्ताधारी १४ सांसद् द्वारा पेश संशोधन प्रस्ताव में लिखा है कि पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश करनेवालों को अनिवार्य रुप में परीक्षा देकर उत्तिर्ण होना होगा ।
प्रस्तावित विधेयक की दफा १५ से २३ तक नयां संशोधित प्रस्ताव में लिखा गया है कि साल में दो बार पत्रकार व्यवसायी परीक्षा संचालन की जाएगी, पत्रकारिता क्षेत्र में आनेवालों के लिए लिखित और मौखिक दो परीक्षा देना पड़ेगा । परीक्षा संचालन के लिए ३ सदस्यीय परीक्षा व्यवसायी समिति गठन की प्रावधान भी प्रस्तावित है । प्रस्तावित विधेयक के अनुसार अब पत्रकारिता करने के लिए कम से कम पत्रकारिता विषय को लेकर कक्षा १२ उत्तिर्ण होना अनिवार्य है । नहीं तो किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है और प्रवेश परीक्षा देकर उत्तिर्ण होना भी ।
इसीतरह संशोधित प्रस्ताव में वरिष्ठ पत्रकार के लिए भी मापदण्ड तय किया गया है । प्रस्ताव अनुसार वरिष्ठ पत्रकार के लिए कम से कम लगातार १५ साल सञ्चार क्षेत्र मे. काम करना अनिवार्य है, उसके बाद मीडिया काउन्सिल बोर्ड की सिफारिश में सूचना, सञ्चार तथा प्रविधि मन्त्रालय की ओर से वरिष्ठ पत्रकार की उपाधी मिल सकता है ।  यह समाचार आज प्रकाशित राजधानी दैनिक में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com