सन्तोष दास के कमरे से कारतूस बरामद
५ सेपटेम्बर, वीरगञ्ज ।
प्रहरी ने सन्तोष दास के कमरे से पिस्तोल का कारतूस बरामद किया है । दास को इसी भाद्र १७ गते को प्रहरी ने रात को गोली चलाकर हथियार सहित हिरासत में लिया है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि वीरगञ्ज महानगरपालिका(१६ ईनर्वा का सत्यराज योगी के नाम से जाने जाने वाले २६ वर्षीय सन्तोष के कमरे से खानतलासी के बाद कारतूस बरामद किया गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय ने जानकारी दिया कि सन्तोष दास से बरामद किया गया पेस्तोल में लगने वाला कारतूस और पेनड्राइभ बरामद हुआ है ।
घटना के सम्बन्ध में और अनुसन्धान जारी है ।


