Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेत्री सीमा विश्वास आगामी 26 नवंबर को विराटनगर मे

 

विराटनगर,बरुणमाला । बालीवुड के चर्चित फिल्म बेन्डेड क्वीन का अभिनेत्री सीमा विश्वास आगामी 26 नवंबर को विराटनगर के आरोहण गुरूकुल में होने जा रहे नाटक मंचन व शोभा यात्रा में भाग लेगी। भारतीय फिल्म पतंग, सौर्य, विवाह, पिंजर, खामोशी, वाटर में अभिनय कर चुकी सीमा नेपाल के राजधानी काठमांडू मन्डला थियेटर में नाटक महोत्सव में भाग लेने के बाद विराटनगर पहुंचेगी। विराटनगर के गुरूकुल भवन में रविन्द्रनाथ टैगौर का गीतांजलि से ली गयी जीवित या मृत नाटक में अभिनय करेगी। नाटक में भाग लेने अभिनेत्री विश्वास का पूरा टीम विराटनगर आ रहा है। दस्यु, सुन्दरी फुलन देवी की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म बेन्डेड क्वीन में अभिनय का डंका बजा चुकी सीमा विश्वास का यह पहला नेपाल भ्रमण है। आयोजक आरोहण गुरूकुल के अध्यक्ष भैरव क्षेत्री ने बताया कि विराटनगरवासियों के बीच नाटक का क्रेज बढ़ रहा है। लोग अब नाटक को भी देखना चाहते है इस उददेश्य से इस तरह का आयोजन हम इस मंच के माध्यम से दे रहे है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *