Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘भूपेन से अफेयर’ की खबर पर लता नाराज़

himalini hindi magazine
 

सिंगर-कंपोजर भूपेन हजारिका की मौत की पहली बरसी पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भूपेन की पहली पत्नी प्रियंवदा ने कहा है कि भूपेन और लता मंगेशकर के बीच प्रेम संबंध थे।

प्रियंवदा इन दिनों कनाडा के ओटावा में रहती हैं। वह भूपेन की पहली बरसी पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए असम आई हुई हैं। प्रियंवदा ने एक असमी टीवी चैनल से इंटरव्यू में कहा कि लता मंगेशकर के भूपेन से संबंध थे।himalini hindi magazine

प्रियंवदा के इस आरोप पर लता मंगेशकर बुरी तरह से खफा हैं। साथ ही भूपेन के साथ 40 साल तक उनकी साथी के रूप में रहीं फिल्ममेकर कल्पना लाजिमी भी इस खबर से नाराज हैं। कल्पना भी लता की तरह से प्रियंवदा के दावे को एकदम निराधार और बदनाम करने वाला बता रही हैं। दोनों ने इसके खिलाफ कोर्ट में जाने की बात कही है।

प्रियंवदा ने करीब 50 साल पहले भूपेन का साथ छोड़ने का एक कारण लता मंगेशकर और भूपेन की बीच की बढ़ती नजदीकियों को बताया है। उन्होंने कहा, ‘लता जब भी कोलकाता आती थीं वह टॉलीगंज के हमारे तीन बेडरूम वाले मकान में रहती थीं। एक दिन भूपेन ने मुझसे कहा भी था कि देखो प्रियम, अगर भारत में किसी को एक संगीतकार के रूप में तरक्की करनी है तो उसे लता मंगेशकर से अपने गाने गवाने ही होंगे।’ प्रियंवदा ने यह भी आरोप लगाया है कि भूपेन और लता एक ही कमरे में साथ रहते थे

source:nabbharattimes

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *