Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जीता 2019 बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड

 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की जोड़ी पूरी दुनिया में मशहूर है। दोनों ग्लोबल स्टार्स होने के बावजूद एक दूसरे एक लिए काफी वक्त निकाल लेते हैं और एक-दो मौकों को छोड़ दिया जाए तो ज़्यादातर समय साथ नज़र आते हैं।

इस कपल की लोकप्रियता इस बात से भी लगाई जा सकती है कि हाल ही में पीपल मैगज़ीन ने इन्हें साल 2019 का बेस्ट-ड्रेस्ड सिलेब्रिटी चुना है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ जब इस सिलेब्रिटी मैगज़ीन ने एक कपल को साथ में इस अवॉर्ड से नवाज़ा हो।

यह भी पढें   प्रांतीय पदाधिकारियों के स्नेहिल आगमन से रक्सौल शाखा में भरा उत्साह

37 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा, पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं और उन्होंने पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में नाम कमाया है। वहीं, उनके पति और अमेरिकन सिंगर 26 वर्षीय निक जोनस मशहूर गायक हैं। यह सिलेब्रिटी कपल साथ में पीपल मैगज़ीन की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट में टॉप पर शुमार है। इनके अलावा इस लिस्ट में बिली पॉर्टर, टेनिस लीजेंड सेरेना विलियम्स, जेनिफर लोपेज़, लेडी गागा और सेलीन डिऑन जैसे दिग्गज स्टार्स भी मौजूद थे।

पीपल की स्टाइल एंड ब्लूटी डायरेक्टर एंड्रिया लेविंथल ने बताया, “ऐसा पहली बार हुआ जब हमने बेस्ट ड्रेस्ड के मामले में लिस्ट के टॉप पर किसी पुरुष या एक जोड़े को रखा हो। लेकिन, वास्तव में ऐसा लगा कि ये दोनों इसके हकदार हैं।”

यह भी पढें   कास्की में लगातार बारिश से भारी तबाही, बाढ़ और पहिरो से सड़कें क्षतिग्रस्त

“यह जोड़ी कमाल की है, निक जोनस ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो टक्सीडो पहनकर प्रियंका के साथ रेड कार्पेट पर खड़े होंगे, लेकिन वह ऐसा कर रहे हैं, जो देखने में काफी मज़ेदार है। आप ये कह सकते हैं कि निक फैशन उतरा ही एन्जॉय करत हैं जितना की प्रियंका।”

प्रियंका ऐसी पहली भारतीय थीं जिन्होंने किसी भी अमेरिकन सीरीज़ का लीड रोल निभाया। क्वांटिको में लीड रोल निभाकर वह अमेरिका की सुर्खियों में आ गई थीं। साल 2018 में उन्होंने जोनस ब्रदर्स में से सबसे छोटे भाई निक जोनस से भारत में विवाह किया। जिसके बाद से निक और प्रियंका ग्लोबल स्टार्स बन गए।

यह भी पढें   यूएनएससी ने लाल किले में हुए धमाके के लिए ‘अल-कायदा ’ को जिम्मेदार ठहराया

लविथल ने अलद-अलग स्टाइल्स और डिज़ाइनर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए इस कपल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दोनों कभी भी मैचिंग कपड़ों में नज़र नहीं आते लेकिन इसके बावजूद साथ दिखते हैं।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com