Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव का बेटा प्रकाश चन्द हिरासत में

 

११ सेपटेम्बर, काठमांडू । प्रतिबन्धित नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी का महासचिव नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’का बेटा प्रकाश चन्द को हिरासत में लिया गया है ।
चितवन प्रहरी ने जानकारी दिया कि चितवन मेडिकल कलेज परिसर से ही चन्द को हिरासत में लिया गया है । प्रहरी ने बताया कि चितवन मेडिकल कलेज में जारी आन्दोलन के क्रम में ही चन्द को हिरासत में लिया गया है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि चन्द के साथ ही अन्य और १५ विलर्थी को हिरासत में लिया गया है ।
कुछ दिनों से चितवन मेडिकल कलेज के विद्यार्थियों ने आन्दोलन जारी रखा है । जिल्ला प्रहरी कार्यालय का एसपी दानबहादुर मल्ल के अनुसार आन्दोलन के क्रम में कलेज में अवरोध करने के साथ ही उग्र रुप में प्रस्तुत होने पर उनलोगों को नियन्त्रण में लिया गया है ।

यह भी पढें   11 हाई-प्रोफाइल नियुक्तियों में समावेशिता (Inclusivity) की कमी, योग्यता का मुखौटा और 'पुरुषवादी क्लब

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed