Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दरवाजे पर जलती थीं अगरबत्तियाँ और भीतर हाेता था‍‍‍………ये

 

पटना, जेएनएन।

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के ग्रैंड अपार्टमेंट के डी आठ नंबर फ्लैट में चल रहे हाई प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों को आश्चर्य हो रहा था कि इस फ्लैट में छह माह से अधिक समय से हाई प्रोफाइल देह व्यापार भी चल रहा था।

खास बात यह है कि उस फ्लैट में प्रतिदिन नयी-नयी लड़कियों व अनजान लोगों की आवाजाही लगी रहती थी।शराब का दौर चलता था और ग्राहकों को शबाब के साथ शराब भी परोसी जाती थी। सबसे अनोखी बात ये है कि शराब की गंध को छुपाने के लिए प्रतिदिन फ्लैट के गेट पर अगरबत्ती जला कर रखी जाती थी और यह अगरबत्ती पूरे दिन में कई बार रखी जाती थी।

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र

आसपास रहने वाले लोगों को ये देखकर अजीब लगता था। खुलासा होने के बाद लोगों ने बताया कि उस फ्लैट में नये-नये लोगों की आवाजाही उस समय होती थी, जब गार्ड मौजूद नहीं होता था। यहां आने-जाने वाले लोग किसी से बात भी नहीं करते थे।

देह व्यापार का संचालक सुजीत कुमार इतना शातिर था कि वह फ्लैट की पहचान के लिए गेट के ऊपर प्रतिदिन नींबू व मिर्ची की माला टांगकर रखता था क्योंकि फ्लैट के आगे कोई नंबर नहीं लिखा था और ग्राहकों को फ्लैट की पहचान कराने के लिए नींबू मिर्ची लगाई जाती थी। इसके साथ ही नींबू व मिर्ची इसलिए भी टांगा जाता था ताकि किसी की नजर ना लगे और धंधा भी काफी जोर-शोर से चले।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल कर रहे हैं पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा

फ्लैट के मालिक के संबंध में पुलिस या अगल-बगल के फ्लैटधारकों को कुछ भी विशेष जानकारी नहीं है। सभी को केवल यह पता है कि उक्त फ्लैट एक डॉक्टर की पत्नी रूपम कुमारी के नाम से है। उनलोगों ने सुजीत को दस हजार के किराए पर फ्लैट दिया था।

पुलिस ने मामले के खुलासे के बाद संचालक सुजीत कुमार, पत्नी रानी थापा व सहयोगी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। सुजीत कुमार बुद्धमार्ग व उसकी पत्नी रानी थापा झारखंड की रहने वाली है। वही लड़कियों को बहला-फुसला कर धंधे में लाने में मदद करती थी। इसके अलावा सुनील कुमार ग्राहकों को फंसा कर लाता था।

यह भी पढें   24 भदौ को प्रचंड ने बताया लोकतांत्रिक इतिहास का ‘काला दिन’, जेनजी आंदोलन की हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग

सुजीत कुमार हाइटेक तरीके से धंधे का संचालन कर रहा था। उसने मोबाइल नंबर से कई नामों से ऑनलाइन सेक्स पोर्टल व वेबसाइट बना रखा था। इन लोगों ने प्लेब्यॉय पटना, रिया कुमारी, रिया पटेल हॉट एंड सेक्सी, पर्सनल सर्विस पटना, पटना कॉल गर्ल जिया पटेल वीआइपी नंबर एस्कोर्ट, एस्कोर्ट इन पटना आदि बना रखा था। साथ ही कई लड़कियों की फोटो भी डाल रखा था।

इन पोर्टल व वेबसाइट पर उसकी पत्नी रानी का भी मोबाइल नंबर अंकित था। कॉलेज गर्ल व घरेलू महिलाओं को उपलब्ध कराने का दावा कर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता था। अगर किसी को उक्त सर्विस लेनी होती थी, तो वह कॉल करता था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com