Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा सम्वद्ध कार्यकर्ताओं की आक्रमण से बांके जिला कांग्रेस सभापति का हाथ टूट गया

 

काठठमांडू, १३ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस बाँके जिला सभापति किरण कोइराला की हाथ टूट गया है । कांग्रेस का अरोपा है कि इस घटना में सत्ताधारी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) सम्बद्ध कार्यकर्ताओं की हाथ है । कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी की ओर से दूसरी चरण की जागरण अभियान संचालित है । अभियान अन्तर्गत बांके जिला स्थित खजुरा गांपालिका–२ में आयोजित कार्यक्रम में नेकपा के कार्यकर्ताओं आक्रमण किया, जहां नेतृ कोइराला का हाथ टूट गया ।
नेपाली कांग्रेस बांके ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि खजुरा गांवपालिका वार्ड नं. १ के अध्यक्ष सुमन मल्ल के निर्देशन में सुनिल, मुमबहादर वली, निर्मल खत्री लगायत नेकपा संबंद्ध कार्यकर्ताओं ने कर्यक्रम स्थल में आक्रमण किया है, उन लोगों की आक्रमण से ही जिला सभापति किरण कोइराला का हाथ टूट गया । कांग्रेस ने कहा है कि घटना में नेपाली कांग्रेस संबद्ध दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *