Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हिंदी भवन में

 

हिमालीनी न्यूज डेस्क, नई दिल्ली:14 सितम्बर,2019: इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल द्वारा दिल्ली के विष्णु दिगंबर मार्ग स्थित हिंदी भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल के अध्यक्ष और संस्थापक कार्यक्रम के आयोजक डॉ चंद्रमणि ब्रम्हादत्त 14 और 15 सितंबर 2019 को आयोजित इस साहित्यिक महोत्सव में साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। दो दिन के इस कार्यक्रम के पहले दिन 14 सितंबर यानि हिंदी दिवस पर शाम को 4 बजे सर्व भाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया है जिसमें देश-विदेश से विख्यात साहित्यकार-कविगण हिस्सा ले रहे हैं। इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल-2019 के मीडिया-कोर्डिनेटर वरिष्ठ पत्रकार-लेखक एस.एस.डोगरा ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन यानि रविबार 15 सितंबर को प्रात: बाल साहित्य पर परिचर्चा, उसके उपरांत भारतीय साहित्य में स्त्री पात्र पर परिचर्चा तथा साहित्य में मीडिया की भूमिका विषय पर गोष्ठियां आयोजन के शाम 5 बजे, साहित्यकारों-मीडियाकर्मियों को उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सार्वजानिक रूप से सम्मानित किया किया जाएगा। जबकि पूरे कार्यक्रम का मंच सञ्चालन युवा कवि आशीष श्रीवास्तव करेंगे.

यह भी पढें   *आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 25 अक्टुबर 2026 रविवार* शुभसंवत् :-2083

अधिक जानकारी हेतु संपर्क सूत्र:
डॉ चंद्रमणि ब्रम्हादत्त-9818182201
(अध्यक्ष-संस्थापक एवं कार्यक्रम-आयोजक)
एस.एस.डोगरा-9811369585
(वरिष्ठ पत्रकार-लेखक-मीडिया-कोर्डिनेटर)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com