गौहत्या के विरुद्ध सामूहिक मुण्डन !
वीरगंज, १४ सितम्बर । गौहत्या के विरुद्ध पर्सा जिला स्थित गहवामाई मन्दिर में सामूहिक केस मुण्डन किया गया है । ‘गौ–हत्या महापाप निवारण तर्पण यज्ञ’ नारा के साथ नेपाल विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पकहामैनपुर धोरे स्थित शिव मन्दिर के पुजारी खोभारी भगत लगायत ने सामूहिक केश मुण्डन किया है ।
नेपाल विश्व हिन्दू महासंघ पर्सा के अध्यक्ष रामअयोध्या प्रसाद महतो की सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तथा नेपाल विश्व हिन्दू महासंघ के केन्द्रीय सल्लाहकार ज्योति सम्राट पुरुषोत्तम दुवे ने केश मुण्डन किया था ।
कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य व्यक्त करते हुए संस्था के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रकाश निषाद ने कहा कि गौ–हत्या महापाप है । उनका मानना है कि गौ हत्या कर मांस सेवन करना मां की मांस सेवन करने की बराबर है । कार्यक्रम में महासंघ के सचिव अभिशेख तिवारी, प्रदेश नं. २ के संयोजक विशाल झा, पर्सा जिला सचिव मनोज साह, अंजली साह जैसे व्यक्तित्व की सहभागिता थी ।

