Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर पहुंची ‘कर्मफल दाता’ शनि भगवान के दरबार!

 

न्यूज 24 ब्यूरो, मुंबई(14 सितंबर):  अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर पहुंची ‘कर्मफल दाता’ शनि भगवान के दरबार! हाल ही में, सोनम कपूर ने मुंबई के उपनगरीय इलाके में शनि भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए शनि मंदिर का दौरा किया था। सोनम कपूर की आगामी फिल्म अब अपनी रिलीज से चंद दिनों की दूरी पर है और ऐसे में अभिनेत्री ने आज एक बार फिर सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद लेने के लिए एक शनि मंदिर का दौरा किया है।

यह भी पढें   सैलाब भोटे कोशी : मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी

शनि हिंदू धर्म में एक नवग्रह देवता हैं जिन्हें ‘कर्मफल दाता’ कहा जाता है, जो कर्म के अनुसार परिणाम और न्याय देने के लिए जाने जाते है।  सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “द ज़ोया फैक्टर” के प्रचार में व्यस्त है और आज अभिनेत्री ने एक बार फिर लाल रंग की ड्रेस में द ज़ोया फैक्टर के लिए ‘गुड-लक’ की मनोकामना करने के लिए शनि मंदिर का दौरा किया है।

फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में दिखाया जाएगा कि कैसे सोनम कपूर भारतीय टीम के लिए ‘लकी चार्म’ साबित होती है और इसलिए अभिनेत्री यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यह ‘गुड-लक’ उनकी आगामी फिल्म के साथ-साथ दुलकर सलमान के लिए भी शुभ साबित हो।

यह भी पढें   एनपीएल: जनकपुर बोल्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

इस शुभ अवसर पर सोनम लाल रंग की एथनिक ड्रेस में नज़र आई और अभिनेत्री ने नामात्र मेकअप और लाल लिपस्टिक के साथ अपना यह लुक पूरा किया।

‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है! फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह भी पढें   भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय एकता दल के अध्यक्ष विनय यादव के बीच मुलाकात, नेपाल–भारत संबंधों पर हुई चर्चा
फोटो गूगल से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com