Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूस्खलन में दबकर एक बालक की मृत्यु

 

१८ सितम्बर, काभ्रे । अविरल वर्षा के कारण आज सुबह भूस्खलन से एक बालक का निधन हो गया है । काभ्रेपलाञ्चोक पाँचखाल नगरपालिका–४ फेदी स्थित दोभान में भूस्खलन में एक दूकान चला गया जिसमें एक बालक की मृत्यु हुयी है ।
सुबह ६ बजे दूकान के ऊपर से भूस्खलन हुआ जिसमें वह दूकान दब गया । जिसमें मण्डन देउपुर नपा–११ जैसिथोक का तेजबहादुर तामाङ का चार वर्षीय बेटा दिपेश की मृत्यु हुयी है । उस समय वह बालक वहां अकेला था ।

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

घटना के तुरन्त बाद स्काभेटर की सहायता से स्थानीय तथा सुरक्षाकर्मियों ने उस बालक का खोज तलाश शुरु किया । वडाअध्यक्ष सुन्दर लामा ने जानकारी दिया कि  ११ बजे उस बालक शव मिला । उनके अनुसार तामांग का वह स्थायी घर था और वह वही एक छोटी सी दूकान कर अपना गुजारा करता था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *