७० वर्ष पूर्ण ज्येष्ठ नागरिक को हवाई भाडा में ५० प्रतिशत छुट
१८ सितम्बर, काठमांडू । पूर्ण सरकारी स्वामित्व का नेपाल एयरलाइन्स ने ७० वर्ष से अधिक के उम्र वाले ज्येष्ठ नागरिक को हवाई भाडा में ५० प्रतिशत छुट देने का घोषणा किया है ।
संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्यनमन्त्री योगेश भट्टराई ने बताया कि इससे कुछ दिन पहले ही सभी हवाई सन्चारकर्मियों को भाडा में छुट करने का निर्देशन दिया गया था ।
मन्त्री भट्टराई ने निजी हवाई सन्चालको पर विरोध जताते हुये कहा है कि उनलोगों ने इस निर्देशन का पालन नहीं किया है ।
उन्होंने कहा सरकारी निर्देशन कार्यान्वयन में अभी सरकारी एयरलाइन्स ही अग्रसर हुआ है । ७० वर्ष पूरा होने के प्रमाणपत्र के आधार में टिकट में छुट मिलेगी ।
नेपाल एयरलाइनन्स का सहप्रवक्ता सुलेख मिश्र ने जानकारी दिया कि आज से ही यह निर्देशन कार्यान्वयन हो चुका है । मिश्र ने बताया कि गत भाद्र ३० गते वाणिजय विभाग सम्बद्ध समिति (मार्के्टिङ कमिटी) द्वारा सरकार के निर्णय को कार्यान्वयन करने के बाद सिर्फ आन्तरिक उडान में इस छुट की व्यवस्था किया गया है ।

