Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वर्गीय गणेशमान सिंह का २२ वाँ स्मृतिदिवस मनाया गया

 

१९ सितम्बर, काठमांडू ।

 

नेपाली कांग्रेस का संस्थापक एवम् २०४६ के जनआन्दोलन का कमाण्डर स्वर्गीय गणेशमान सिंह का २२ वाँ स्मृति दिवस आज गुरुवार को मनाया गया है । इस दिवस के अवसर पर सुबह शोभाभगवती में अवस्थित गणेशमान सिंह के शालिक में माल्यार्पण किया गया है ।
गणेशमान सिंह फाउण्डेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवम् गणेशमान पुत्र प्रकाशमान सिंह ने नेपाल के प्रजातान्त्रिक आन्दोलन में  स्वर्गीय सिंह के महत्वपूर्ण भूमिका के सम्बन्ध में चर्चा किये हैं ।
उन्होंने जामनकारी दिया कि देश में विवादित अवस्था मौजुद है । कम्युनिष्ट को एक जगह पर लाने में सिंह का महत्वपूर्ण भूमिका है । उन्होंने स्मरण दिलाते हुये कहा कि एकदलीय शासन व्यवस्था में विश्वास करने वाले कम्युनिष्ट को बहुदलीय प्रजातन्त्र में लाने में गणेशमान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । उन्होंने आलोचना करते हुये कहा कि नेकपा नेतृत्व के दो तिहाई का वर्तमान सरकार जनभावना अनुसार काम नहीं कर रही  है ।
कार्यक्रम में कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य नवीन्द्रराज जोशी, नेपाली कांग्रेस काठमांडू का नेता कार्यकर्ताओं ने गणेशमान सिंह के शालिक पर माला अर्पण किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *