Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा खुद फंसी

 

लखनऊ।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा अब खुद फंस गई है। एसआईटी ने मंगलवार को उसे हिरासत में लिया है। छात्रा पर आरोप है कि उसने एवं उसके साथियों ने स्वामी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की।
चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह की ओर से पीड़िता और उसके 3 दोस्‍तों के खिलाफ मोबाइल फोन के जरिए5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया गया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर लड़की अपने 3 दोस्तों के साथ रंगदारी को लेकर बातचीत करती देखी गई थी। इस मामले में लड़की के दोस्‍तों संजय, विक्रम तथा सचिन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व विधान पार्षद जयेश प्रसाद ने चिन्‍मयानंद से जेल में मुलाकात के बाद यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की पर रंगदारी के आरोप लगाए थे। प्रसाद ने मांग की थी कि छात्रा एवं उसके 3 साथियों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

यह भी पढें   नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष संजिव थापा सहित कई पूर्व पदाधिकारी गिरफ्तार

लॉ की छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल कर चिन्मयानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप लगाने के बाद लड़की गायब हो गई थी एवं बाद में उसे राजस्थान के एक होटल से एक लड़के के साथ बरामद किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com