Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नौबिसे जाम के कारण बस में ही एक व्यक्ति की मृत्यु

 

२७ सितम्बर, काठमांडू । उपचार के लिये काठमांडू लाते हुये क्रम में नौबीसे के जाम में फंसकर एक रोगी की मृत्यु हुयी है । मृतक रौतहट के गौर नगरपालिका–७ का ३५ वर्षीय रुपलाल साह है ।
रौतहट से काठमांडू आ रहे ना ७ ख ५३६४ नं की बस में रखकर किड्नी रोगी साह को उपचार के लिये काठमांडू लाया जा रहा था । महादेव बेंसी प्रहरी चौकी का प्रहरी सहायक निरीक्षक बाबूलाल श्रेष्ठ ने जानकारी दिया कि थाक्रे गाउँपालिका–२, हुलाकडाँडा स्थित पृथ्वीराजमार्ग में बस के अन्दर ही साह की मृत्यु हो गयी ।
महादेवबेंसी स्थित जनजागृति मावि का शिक्षक रामचन्द्र रुपाखेती ने बताया कि दोनों किड्नी काम करना बन्द होने के बाद साह को डायलसिस के लिये सार्वजनिक यातयात में काठमांडू लाया जा रहा था । लम्बे समय तक रास्ता जाम होने के कारण रोगी को १२ घंटा से भी ज्यादा बस में बैठना पडा । जिसके कारण उसकी मृत्यु हुयी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com