Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेलवे माध्यमिक बिद्यालय द्वारा राष्ट्रीय प्रारंभिक कक्षा पढाई कार्यक्रम का आयोजना

 
रेयाज आलम, बीरगंज,आसोज १० गते शुक्रवार | श्री नेपाल रेलवे माध्यमिक बिद्यालय द्वारा राष्ट्रीय प्रारंभिक कक्षा पढाई कार्यक्रम का आयोजना किया गया।  नगर प्रमुख बिजय कुमार सरावगी के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में बिद्यालय ब्यवस्थापन समिति अनुदान अंतर्गत बिद्यालय स्तर में आयोजित पढाई मेला कार्यक्रम में बिद्यार्थियों ने रचनात्मक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षक अकबर हवारी ने स्वागत किया।
 नगर प्रमुख बिजय कुमार सरावगी ने बिद्यालय के पुराने हालत को याद करते हुए कहा की “पहले बिद्यालय के भवन जर्जर स्थिति में थे, आज नए कमरे बनने और रंग-रोगन होने से बिद्यालय में रौनक आ गई है। महानगर के बिद्यालय को सुबिधा सम्पन्न किया जा रहा है, जल्द ही सभी बिद्यालयो में सी.सी.कैमरा लगाने का काम भी पूरा हो जाएगा जिससे शिक्षक के आने-जाने का समय और पढाई प्रक्रिया पर पूरी निगरानी हो सकेगी”।
  कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी  के केंद्रीय सदस्य द्वय शशि कपूर मिया और सीपू तिवारी, म.न.पा.के सलाहकार मुकेश द्विवेदी, प्रधानाध्यापक दिनेश चौरसिया, वड़ा अध्यक्ष मनोज कुमार कलवार, जी.स.स.अमोद यादव, सज्जन अग्रवाल, ठाकुर राम कॉलेज के सह प्राध्यापक उमेश चौरसिया, नीरज कुमार सिंह, शिक्षक महासंघ के केंद्रीय सदस्य चन्देश चौहान, शिक्षक महासंघ पर्सा के सचिव बिनोद गिरी, शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष लक्ष्मण साह समेत की उपस्थिति रही।  कार्यक्रम का सभापतित्व जवाहर प्रसाद गुप्ता ने किया और सहजकर्ता शिक्षक रामदेव महासेठ ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed