Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास ने मनाया ५५वें आइटेक दिवस

 

काठमांडू, २० सितम्बर । नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास ने भारतीय प्राविधिक तथा आर्थिक सहकार्य दिवस (आइटेक) एक भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया है । आइटेक का यह ५५वें श्रृंखला है । कार्यक्रम के लिए प्रमुख अतिथि थे– संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री लालबाबु पण्डित । साथ में नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीवसिंह पुरी, नेपाल सरकार के विभिन्न मन्त्रालय के वरिष्ठ पदाधिकारी, भारतीय दूतावास के पदाधिकारी, आईटेक के भूतपूर्व विद्यार्थी आदि सहभागी थे ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए राजदूत पुरी जी ने कहा कि भारत के कई प्रमुख संस्थाओं में प्रशिक्षण के लिए आइटेक कार्यक्रम निर्णायक भूमिका निर्वाह कर रही है । उनका यह भी कहना है कि कार्यक्रम सीप अभिवृद्धि तथा मानव संशोधन विकास के लिए महत्वपूर्ण है । कार्यक्रम में भारतीय राजदूतावास स्थित स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया था ।
स्मरणीय है, नेपाल लगायत अन्य १६१ विकासशील मित्र राष्ट्रों के साथ भारत की विकास एवं अनुभव शेयर के लिए ‘आइटेक कार्यक्रम’ संचालित है, जो प्रभावकारी दिखाई दे रही है । नेपाल सरकार के विभिन्न मन्त्रालय के पदाधकारी एवं कर्मचारी मानव संसाधन विकास के लिए आइटेक द्वारा संचालित विभिन्न कोर्ष का उपभोग करते आ रहे हैं । तालीम एवं कोर्ष में कंप्युटर, इन्जिनियरिङ्ग, सूचना प्रविधि, पत्रकारिता, बैंकिङ्ग, कानून निर्माण, उर्जा, रिमोट सेन्सिङ्, जनशक्ति अध्ययन, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जलविज्ञान, कानून प्रर्वतन, व्यवसाय योजना तथा प्रवर्धन, लेखा और वाणिज्य जैसे विषय समावेश हैं ।

यह भी पढें   नेपाल और भारत के बीच बहुआयामी संबंध- एक संयुक्त विरासत : ​डा.विजय दत्त


चालू आर्थिक वर्ष में भी अर्थ मन्त्रालय (नेपाल सरकार) के ६२ कर्मचारियों ने नयां दिल्ली स्थित इन्सिच्युट अफ गभर्मेन्ट अकाउन्टस् एण्ड फाइनान्स से ‘पब्लिक फाइनान्स म्यानेजमेन्ट’ संबंधी तालीम प्राप्त किए थे । इतना ही नहीं, सम्पत्ति शुद्धिकरण तथा आतंकवादी क्रियाकलाप में वित्तीय निवारण संबंधी प्रशिक्षण भी नेपाली कर्मचारी प्राप्त कर रहे हैं । इसीतरह ३४ नेपाली सिचाई तथा जल व्यवस्थापन, जल विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा और जलस्रोत विकास जैसे प्राविधिक विषय में स्नातकोत्तर तह में अध्ययन भी कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *