Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व के ऐसे नेता जाे अपनी गर्लफ्रैन्ड काे लेकर हुए चर्चित, बिल क्लिन्टन से बिलावल तक

 

इन दिनों ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भी एक कहानी की हर ओर चर्चा है। उनकी गर्लफ्रेंड ने ये उजागर किया है जब वो मेयर थे तो कारोबारी और मॉडल जेनिफर आर्कुरी के साथ उनके रिश्ते थे।

सबसे ज्यादा चर्चा बिल क्लिंटन और मोनिका लेंविसकी के संबंधों को लेकर रही थी। अब एक बार फिर कुछ इसी तरह का संबंध बोरिस जॉनसन और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड जेनिफर आर्कुरी के रिश्ते सामने आए है। जेनिफर ने ये साफ किया कि किस तरह से और किस समय बोरिस ने उनके साथ क्या किया था। आर्कुरी ने अपने साथ हुई इन चीजों का जिक्र भी किया था जिसे उनकी दोस्तों ने सही बताया।

कुछ मुल्क के नेताओं की कहानी ऐसी ही है। बिल क्लिंटन, बोरिस जॉनसन, लीबियाई तानाशाह नेता मुअम्मर अल गद्दाफी, इटली के 75 वर्षीय प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी से लेकर बेनजीर के साहबजादे बिलावल तक के इश्क के चर्चे छिप नहीं पाए। कुछ ने सत्ता की हनक के कारण ऐसा किया तो कुछ ने अपनी सनक की वजह से इस तरह की चीजों को अंजाम दिया। कुछ ऐसी ही खास शख्सियतों की प्रेमलीला पर एक नजर

यह भी पढें   जनगणना केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, सुशासन और सामाजिक न्याय की आधारशिला है

बिलावल पर हिना का रंग

पाकिस्तान की फिजाओं में एक समय में हिना और बिलावल के अफेयर के किस्से काफी मसाले के साथ उड़े थे। बाग्लादेश के एक वीकली टेबलॉयड की खबर में कहा गया था कि हिना और बिलावल का इश्क काफी हद तक परवान चढ़ चुका है और दोनों शादी करने का मन बना चुके है। हिना तो बिलावल के लिए अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करने का मन बना चुकी थीं।

मोनिका लेविंसकी और बिल क्लिंटन

अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के भी किस्से कम चटपटे नहीं थे। क्लिंटन के बारे में तो यह कहा जाता था कि वे एक साथ कई लड़कियों से सेक्स संबंध बनाते थे। राष्ट्रपति निवास में इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ उनके अंतरंग संबंधों के किस्से इसी वजह से चर्चित हुए थे, कुछ फोटो भी वायरल किए गए थे।

यह भी पढें   डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के साथ जरूरी है सुरक्षा की गारंटी

 

तानाशाह गद्दाफी था सेक्स का भूखा

 

लीबियाई तानाशाह नेता मुअम्मर अल गद्दाफी के नौकर की मानें तो गद्दाफी भी सेक्स के आदी थे। साल 2008 में गद्दाफी ने ब्रिटिश ट्रेड एंबेसेडर प्रिंस एंड्रयू के साथ मुलाकात से कुछ घटों पहले चार महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे। फैसल के मुताबिक ये महिलाएं कोई और नहीं बल्कि गद्दाफी की खूबसूरत बॉडीगार्ड ही थीं।

 

बर्लुस्कोनी था सेक्स का शौकीन

इटली के 75 वर्षीय प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने मिलान स्थित अपने विला में मोरक्को की एक टीनेएजर के साथ 13 बार पैसे देकर सेक्स संबंध बनाए। खबर तो यहां तक थी कि बर्लुस्कोनी इस तरह का अय्याश है कि उसके सहयोगी लड़कियों का इंतजाम करते थे। उसके बाद वो उनके साथ मजे लेते थे। ये बातें कुछ ही लोगों को पता होती थी मगर पद से हटने के बाद ये चीजें सार्वजनिक हो गई।

सेक्स में उलझकर अपना पद भी गंवाया

यह भी पढें   नेपाल में 11 कार्तिक से सक्रिय होगा मौसम तंत्र, मौसम विज्ञान विभाग ने किया सतर्क

न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर इलियट स्पाइजर का नाम तो सेक्स स्कैंडल में इस तरह उछला कि उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। पेशे से गायिका अलेक्जेंड्रा डुप्रे से उनका शारीरिक संबंध था। डुप्रे को एक घंटे के लिए वो एक हजार डॉलर देते थे। गवर्नर के साथ उनकी निकटता की चर्चा रहती थी। अलेक्जेंड्रा ने ये बातें अपनी कुछ खास दोस्तों के साथ शेयर की थी, उन दिनों ऐसी भी चर्चाएं थीं।

प्रिंस हैरी के भी रहे चर्चे

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की कहानियां तो और भी मजेदार हैं। कई लड़कियों के साथ सेक्स और अपनी न्यूड तस्वीरों को जारी करने में हैरी भी कम नहीं रहे। ऐसी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद काफी टीका टिप्पणी हुई थी। इस वजह से हैरी ने इस तरह की हरकतें कम की थी मगर एक समय था जब वो इस तरह की चीजों को लेकर ही चर्चा में रहते थे।

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com