Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामाजिक कार्य में महानायक हमाल

हेटौडा। नेपाली फिल्मी जगत के सुप्रसिद्ध नायक राजेश हमाल एक कार्यक्रम में सहभागी होने मकवानपुर जिला के हाँडीखोला पहुँचे। मगर स्थानीयबासियों को यह उम्मीद नहीं थी कि नेपाली फिल्मी क्षेत्र के महानायक राजेश हमाल उन लागों के गाँव में भी आ सकते है। उस क्षेत्र में खुला शौच क्रिया को बन्द करने के उपलक्ष्य में वह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस सर्न्दर्भ में जनचेतना जगाने के लिए राजेश हमाल प्रमुख अतिथि के रुप में वहाँ पहुँचे थे। हाँडिखोला गाविस सचिव बसन्तकुमार सिटौला ने कहा कि सामाजिक सन्देश प्रवाह के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ संगीतकार शम्भुजित बासकोटा, गायक प्रमोद खरेल, कला र्राई, लक्ष्मण शेष, नारायण लामा, विष्णु सापकोटा, गणेश सापकोटा, रंग पत्रकार प्रकाश सुवेदी आदि की भी उपस्थिति थी।
गाविस सचिव सिटौला के अनुसार मकवानपुर जिला के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित हाँडिखोला गाविस में करीब ४ हजार शौचालय है। कार्यक्रम में स्थानीय विकास अधिकारी तथा जिला खानेपानी स्वच्छता समन्वयन समिति के संयोजक भुवनप्रकाश विष्ट ने हाँडिखोला गाँव को २०वाँ खुला शौच मुक्त क्षेत्र घोषित किया।
क्रान्तिकारी पत्रकार
महासंघ में तुफान
हेटौडा। क्रान्तिकारी पत्रकार महासंघ मकवानपुर जिला सम्मेलन ने राजकुमार ढकाल ‘तूफान’ को अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया है। उपाध्यक्ष में तिलक अधिकारी, गणेश अधिकारी सचिव में केशव सुवेदी चयनित हुए हैं। एमाओवादी के केन्द्रिय सदस्य देव गुरुङ के प्रमुख आतिथ्य में सम्मेलन सम्पन्न हुआ था। विशष्टि अतिथि कुमार शाह ने बताया कि पत्रकार संगठनों में मतभिन्नता होने से ही आज पत्रकारिता पर राजनीति हाबी हर्ुइ है। सिर्फक्रान्तिकारी महासंघ का ही यह हाल नहीं है, नेपाल पत्रकार महासंघ का भी लगभग यही हाल है। इसीतरह नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रिय सदस्य प्रताप विष्ट ने बताया कि यदि पत्रकार एक हो जाए तो देश में बहुत कुछ किया जा सकता है।
कार्यक्रम में पत्रकार अनिल शर्मा, महेश्वर दाहाल, भानुभक्त अचार्य, रुपेश दुलाल, शिव कुमार काशी, बाल कृष्ण अधिकारी, गिरिजा अधिकारी, पर्ूवसभासद् कुमारी मोक्तान, नेकपा एमालेका जिल्ला अध्यक्ष रामेश्वर राणा, राप्रपा का जिल्ला अध्यक्ष सीताराम बर्तौला, कानूनविद् केशव प्रसाद गौतम आदि सहभागी थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *