Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुश्ती प्रतियोगिता से संस्कृति की रक्षा और नेपाल भारत के मित्रता को बल पहुचेगा : सांसद यादव

 

रेयाज आलम । वीरगंज, असोज २० गते सोमवारव । डा दशैं के अवसर में वीरगंज महानगरपालिका के नगवा में लगने वाले कुश्ती प्रतियोगिता का समुदघाटन सांसद प्रदिप यादव ने किया।

संस्कृति तथा खेलकुद प्रवर्द्धन करने के उदेश्य से लगाए गए कुश्ती प्रतियोगिता को सम्बाेधन करते हुए सांसद यादव ने कहा कि, मधेश के शान रहे इस खेल का प्रवर्द्धन कर सके तो ये खेल इस प्रदेश का नाम विश्वजगत में पहुँचा सकता है।

यह भी पढें   रोगियों की सुविधा वेहतर हमारी प्राथमिकता

सांसद यादव ने कहा कि देश के शासक मधेश के ऐसे हिरा का पहिचान करने में ढिलाई किया, जिस कारण कुश्ती स्थानीय आयाेजक में मात्रै सिमित रह गया है। मधेश केे पहिचान, कुश्ती के खेलाडी, गाेल्ड मेडलिष्ट और नव खेलाड़ी का मनाेबल बढाने का कार्यक्रम केन्द्रीय स्तर से लाने में खुद पहल करने का विश्वास दिलाया।

सांसद यादव ने कहा कि ऐसे कुश्ती प्रतियोगिता से संस्कृति की रक्षा और नेपाल भारत के मित्रता को बल पहुचेगा। दशैं, तिहार तथा छठ मे लगने वाले इस खेल में प्रदेश सरकार को हर संभव सहयाेग करना चाहिए।

यह भी पढें   महर्षि वाल्मीकि जयंती: करुणा, आत्मपरिवर्तन और मानवीय गरिमा का महापर्व : श्वेता दीप्ति

नगवा मेला समिति के अध्यक्ष रामाधार चौरसिया के अायाेजना में लगे मेला में नेपाल के धनुषा, राैतहट, बारा, पर्सा और भारत के दिल्ली, बनारस, गोरखपुर, हाजिपुर, रामनगर से दो दर्जन से ज्यादा कुश्ती खेलाडी का सहभागिता रहा,आयोजक समिति के सदस्य अशोक पटेल ने जानकारी कराया। कार्यक्रम में वडा न. १६ के वडा अध्यक्ष श्यामबाबु चौरसिया, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ईश्वर यादव, वीरगंज महानगरपालिका कार्यपालिका सदस्य अजय सर्राफ़, नेशनल मेडिकल के प्रबन्ध निर्देशक बसरुदिन अंसारी समेत की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   रक्सौल में पाकिस्तानी एजेंट को मोबाइल डेटा देने के आरोप में 2 गिरफ्तार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com