Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दलाल के घेराबन्दी में महानगर, वडा के समान्य समस्या समाधान नही होना दुर्भाग्यपुर्ण : सांसद यादव

 

रेयाज आलम, बीरगंज, असोज २५ गते सोमवार | जनता की समस्या बुझाई और समाधान के क्रम में संसद प्रदीप यादव ने इसवार नाम लिए विना ही बीरगंज महानगरपालिका के मेयर को निशाना बनाया है | सांसद प्रदीप यादव ने बीरगंज महानगरपालिका के मेयर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की सेवा के लिए जिते महानगरपालिका के मेयर, दलाल के घेराबंदी में पड़ने से स्थानीय लोगों को समस्या हो रही है। वीरगंज महानगरपालिका के वडा नम्बर ३२ चोर्नी में आयोजित जनता दर्शन अभियान कार्यक्रम में सांसद यादव ने कहा कि मेयर के प्रभावकारी काम नही करने से वडावासी का समस्या खुद समाधान करना पड़ रहा है। काम करने की इच्छा होते हुए भी दलाल के घेराबंदी के कारण मेयर काम नही कर पा रहे है, जब तक दलाल नही हटेंगे तब तक महानगर समृद्ध नही होगा।

यह भी पढें   सप्तरी में तीन वर्षीया बालिका का मिला शव, एक शंकास्पद व्यक्ति नियंत्रण में

“अपने के सांसद अपने के द्वार” नारा के साथ संचालित जनता दर्शन अभियान में जनता का शिकायत और समस्या सुनते हुए सांसद यादव ने चोर्नी के पोल पोल में एक सप्ताह भीतर लाइट लगाने का प्रतिबद्धता किया। इसी तरह छठपर्व के लिए छठ पुजास्थल का रास्ता बनवाने का भी प्रतिबद्धता किया। इसी तरह २०१४ साल में स्थापना हुए नेपाल राष्ट्रीय प्राथमिक विद्यालय के स्तर उन्नति के साथ प्लस टु तक अपग्रेड कराने का प्रतिबद्धता किया । संघिय समाजवादी पार्टी के जिल्ला उपाध्यक्ष बाशुदेव यादव के सभापतित्व में समपन्न कार्यक्रम में पुर्व गाविस प्रमुख कैलाश यादव, समाजवादी पार्टी के ईकाइ अध्यक्ष भोगेन्द्र महतो, पुर्व वडा अध्यक्ष रामायण महतो, भैरव महतो, विष्णु यादव, युवा नेता निखिल वर्णवाल समेत की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन पहुँच रहे हैं काठमांडू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com