Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में “स्वस्थ वातावरण-स्वस्थ जीवन” मूल नारा के साथ बृक्षरोपण

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, असोज २७ गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–१७ में “स्वस्थ वातावरण, स्वस्थ जीवन” मूल नारा के साथ सिद्घि टप मल्टिप्रपोज कम्पनी प्रा.लि. बाँके के आयोजन में असोज २७ गते आइतवार को बृहत बृक्षरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है ।
स्थानीयवासी तथा समाजसेवी धरनीधर पाठक के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ बृहत बृक्षरोपण कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका मेयर डा. धवल शमशेर राणा ने मलेसियन साल के बिरुवा बृक्षारोपण करके कार्यक्रम की उद्घाटन विधिवत रुप में किया ।
सिद्घि टप मल्टिप्रपोज कम्पनी प्रा.लि. बाँके अध्यक्ष सतिश पाठक के अनुसार नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–१७ ढोढेगावँ के पास रहा पौने २ कट्ठा जमीन में १ सौ २० मलेसियन साल का बिरुवा लगाने की कार्यक्रम रही है । इसके साथ साथ नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका के २३ वडें मे ५ हजार बिरुवा बृक्षारोपण करने की कार्यक्रम रही हैे जानकारी दी ।
वह कार्यक्रम में जिल्ला वन कार्यालय बाँके के सहायक वन अधिकृत ज्योति घिमिरे, ५ नं. के वडाध्यक्ष कैफुवरा जोलाह, १५ नं. के वडाध्यक्ष वल्लन कबडिया, ६ नं.के वडाध्यक्ष समीर प्रताप सिंह, ७ नं.के वडाध्यक्ष जुम्मन खाँ लगायत लोगों ने अपनी – अपनी विचार रक्खा था ।
कार्यक्रम में तेज बिक्रम शाह, फियान नेपाल के रुपा चौधरी, १७ नं. वडा के वडासदस्य फिरोज बेहना, फतिमा फाउण्डेशन नेपाल के जमील अहमद दर्जी लगायत स्थानीयवासियों की उपस्तिथि रही थी कार्यक्रम की संचालन सिद्घि टप मल्टिप्रपोज कम्पनी प्रा.लि. बाँके के अध्यक्ष सतिश पाठक ने किया था ।

यह भी पढें   लगातार बारिश के कारण सुर्खेत में नेपाली कांग्रेस का अधिवेशन स्थगित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com