क्या तुमने कभी कल्पना की है कि एक दिन तुम करीना की भाभी बन सकती हो?
इवेंट के दौरान आलिया भट्ट और करीना कपूर(रणबीर की कजिन) ने एक परिचर्चा में हिस्सा लिया था, जिसे करन होस्ट कर रहे थे। इसी दौरान करन ने आलिया से पूछा, “क्या तुमने कभी कल्पना की है कि एक दिन तुम करीना की भाभी बन सकती हो?”
करन के सवाल पर आलिया कुछ कहतीं, उससे पहले करीना ने जवाब दे दिया। उन्होंने कहा, “उस दिन पूरी दुनिया में मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी।” हालांकि, इसके बाद आलिया ने भी शर्माते हुए कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा। लेकिन मैं इसे लेकर अभी भी नहीं सोचना चाहती।”
आलिया की बात सुनने के बाद करन ने भी उनकी टांग खींची। करन ने कहा कि जिस दिन ऐसा होगा, उस दिन करीना के साथ वे भी बहुत खुश होंगे और थाली लेकर वहां खड़े होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर रणबीर से आलिया की शादी होती है तो उनका करियर भी करीना की तरह जबर्दस्त होगा।

