सलमान खान के शो में होगी खेसारी लाल यादव की एंट्री….
भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के पहले ऐसे कंटेस्टेंट बनेंगे हैं, जिनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, इस बात की पुष्टि खेसारी के प्रवक्ता ने की है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि फिलहाल, वे लंदन में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 28 अक्टूबर को मुंबई पहुंचने के बाद वे सलमान खान के शो में एंट्री ले लेंगे

2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से खेसारी लाल को भोजपुरी सिनेमा में पहचान मिली। इसके बाद वे ‘कुली नं. 1’, ‘छपरा एक्सप्रेस’, ‘जलवा’ और ‘दिलवाला’ जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं

