Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रणबीर – आलिया की शादी का कार्ड हुआ इंटरनेट पर लीक, तारीख और डीटेल्स वायरल!

viral-card-alia-bhatt-ranbir-kapoor-wedding-invitation-card-leaked-online
 

इंटरनेट पर शाम से एक शादी का कार्ड तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का कार्ड बताया जा रहा है। इस कार्ड पर शादी की तारीख छपी है 22 जनवरी 2020। लेकिन इससे पहले आप ज़्यादा सपने देखें, हम बता दें कि ये कार्ड नकली है। पहली बात तो ये कि कार्ड में आलिया भट्ट के नाम की स्पेलिंग गलत है। दूसरी बात ये कि इस कार्ड में आलिया भट्ट के पिता का नाम मुकेश भट्ट लिखा है जो कि महेश भट्ट के भाई हैं।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

viral-card-alia-bhatt-ranbir-kapoor-wedding-invitation-card-leaked-online

हालांकि एक झलक में ये कार्ड देखने में वाकई असली लग रहा था और फैन्स काफी उत्साहित हो गए थे। लेकिन उनका दिल टूटने में 30 सेकंड भी नहीं लगे। क्योंकि फैन्स भी रणबीर और आलिया की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अफवाहें थीं कि ऋषि कपूर के कैंसर का इलाज खत्म होते ही आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी शादी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन उनकी शादी की अटकलें लगती रहती हैं।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस नकली कार्ड पर दोनों की क्या प्रतिक्रिया होगी। वैसे आपको दिखाते हैं बॉलीवुड जोड़ियों की असली शादी के असली कार्ड –

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com