त्योहार के उपलक्ष्य में बिराटनगर में भब्य सांगीतिक सांझ 25 अक्टूबर को

माला मिश्रा बिराटनगर आगामी 25 अक्टूबर को बिराटनगर के जैन भवन प्रांगण में सांगीतिक कन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा । शुभ दीपावली , छठ के उपलक्ष्य में लाइभ इनटरटेन्मेंट के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम का संयोजक सन्तोष महत उर्फ स्यान्ट्रो ने पत्रकार सम्मेलन कर बताया कि यह बिराटनगर का पांचवा म्यूजिक फेस्टिबल संस्करण है । लाइम इन्टरटेंमेंट के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में गायक साबिन राई एन्ड फ़यारो बैण्ड , भुआइस ऑफ नेपाल सीजन वन में दूसरा स्थान पर रहे बिराटनगर के सुजय थपलिया एन्ड बैण्ड ,बिराटनगर का ग्रीन लीफ बैण्ड के अलावा बिराटनगर का स्थानीय संगीत प्रेमी , चर्चित गायक सुगम पोखरेल , आशीष राणा व अन्य कलाकार अपना अपना प्रस्तुति देंगे । संयोजक श्री महत ने बताया कि कार्यक्रम को ले तैयारी जोरशोर से चल रहा हैं । इस मौके पर सुरक्षा का पूरा इंतज़ाम किया गया हैं । कार्यक्रम व्यवस्थापन समिति के संजू सापकोटा , सलाहकार अनिल रिजाल ने बताया बिराटनगर में पिछले चार वर्ष से आयोजित इस कार्यक्रम में बिराटनगर, रानी , जोगबनी, इटहरी,धरान से भी संगीत प्रेमी लोग पहुचेंगे। आयोजक के अनुसार कार्यक्रम में बिराटनगर महानगरपालिका का मेयर भीम पराजुली का भी सहयोग मिल रहा है ।

