गोपाष्टमी पर बिराटनगर में बिभिन्न कार्यक्रम

माला मिश्रा बिराटनगर
1 नंबर प्रदेश के विराटनगर स्थित श्रीकृष्ण गो सेवा सदन के प्रागंण मे गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया जिसका उद्घाटन प्रदेश संख्या एक के कानून मंत्री हिक्कमत बहादुर कार्की ने गाय को चारा खिलाकर किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक धार्मिक कार्यक्रम है।गौ माता की सेवा करना पुनीत कार्य है।भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि मै गाय मे वास करता हूँ।इस मौके पर आयोजक श्रीकृष्ण गो सेवा परिवार के अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल ने कहा कि गोपाष्टमी हिन्दू का यह महान पर्वों मे एक है।आज के दिन गौ माता की बिशेष पूजा अर्चना,यज्ञ हवन एवं गौ परिक्रमा धुमधाम से की जाती हैं।इस मौके पर प्रदेश संख्या एक के मंत्री जीवन घिमेरे, विधायक जयराम यादव, केंद्रीय सांसद मोती दुगड, आयोजक मंडली के सचिव बेनी गोपाल मुंदडा, नंदकिशोर राठी , रचना राठी , गोपाल अग्रवाल सहित बिभिन्न संस्था के प्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद थे ।

