खुशियाली जीवन के लिये तनावमुक्त जीवन आवश्यक : सांसद यादव

११ नवम्बर, वीरगन्ज । वीरगन्ज स्थित ब्रम्हकुमारी राजयोग सेवाकेन्द्र ने आज से तीन दिवसीय तनावमुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया है ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सांसद प्रदिप यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुये कहा कि सुखी तथा खुशियाली जीवन जीने के लिये तनावमुक्त जीवन आवश्यक है । उन्होंने कहा कि अगर देश के प्रत्येक व्यक्ति तनावमुक्त जीवन यापन करें तो सम्भव है कि राष्ट्र में खुशियाली तथा समृद्धि लाने से कोई नहीं रोक सकता ।
उन्होंने कहा विभिन्न शक्तिशाली देश के व्यक्तियों ने आध्यात्म के तरफ आकर ही देश को आगे बढा रहे हैं । और अध्यात्म से ही देश को संतुष्टि एवं समृद्धि के तरफ उन्मुख कराने में सफल हुये हैं । मनुष्य जब तक तनावमुक्त नहीं होगा तब तक वह अपने परिवार, समुदाय व राष्ट्र को समृद्धि नहीं दे पायेगा ।
उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि पडोसी देश का उत्तर प्रदेश भी जंगल राज्य ही था परन्तु वहां का मुख्यमन्त्री योगी ने प्रदेश को अध्यात्म के द्वारा अपराधमुक्त समृद्ध प्रदेश बनाने में सफल हुये हैं ।


