विराटनगर में बेसहारा सडक मानव मुक्त अभियान शुरु
११ नवम्बर, विराटनगर । दिन रात कठिन जीवन यापन कर रहे बेसहारा लोगों के लिये विराटनगर में उद्धार कार्यक्रम शुरु किया गया है ।
बेसहारा सडक मानव मुक्त नगर बनाने के अभियान अनुरुप सडक के बगल में, गली में रहने वाले लोगों को अब नया जीवन मिलेगा । विराटनगर महानगरपालिका के आर्थिक सहयोग में तिनटोलिया में हाल में ही मानवसेवा आश्रम स्थल का स्थापना हुआ है । आश्रम का अध्यक्ष रामजी अधिकारी ने जानकारी दिया कि इस आश्रम के अन्तर्गत आठ बेसहारा व्यक्तियों का उद्धार कर उनलोगों को उचित स्थान, खाना और उपचार का प्रबन्ध मिलाया गया है ।
विराटनगर महानगरपालिका के ट्राफिक चौक स्थित नमस्कार होटल के आगे विगत दो वर्षों से मांग कर जीवन यापन कर रहे एक व्यक्ति का रविवार उद्धार किया गया है । उस व्यक्ति का नाम तथा पता स्पष्ट नहीं हो पाया है । स्थानीय धनसुन्दर प्रधान ने बताया कि यह व्यक्ति १० वर्ष से मांगकर तिनटोलिया में अपना जीवन यापन चला रहा था ।
विराटनगर महानगरपालिका का प्रमुख भीम पराजुली ने बताया कि अगहन महीना के अन्दर विराटनगर को बेसहारा सडक मुक्त बनाया जायेगा । उन्होंने कहा कि बेसहारा को सहारा देकर बहुत खुशी मिलती है और मेरे खयाल से इससे बढकर कोई और पुण्य नहीं हो सकता है ।

