Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के साथ वार्ता के लिये सरकार द्वारा औपचारिक प्रस्ताव की तैयारी

 

११ नवम्बर, काठमांडू । सीमा विवाद संबंधी विषयों को लेकर नेपाल सरकार ने भारत सरकार के साथ औपचारिक वार्ता की तैयारी की है । पार्टी बैठक में हुयी चर्चा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने बताया कि सीमा विवाद के विषय को पार्टी ने गम्भीरतापूर्वक लिया है जिसे इससे पहले ही स्पष्ट किया गया था ।
श्रेष्ठ ने जानकारी देते हुये कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता के लिये सरकार ने औपचारिक प्रस्ताव तैयार कर चुकी है । इस विषय में प्रधानमन्त्री ने आज के बैठक में पार्टी को जानकारी कराये हैं ।
श्रेष्ठ ने बताया कि प्रमाण संकलन कर आधिकारिक रुप में प्रस्ताव तैयार होने के बाद भारत के साथ उचित कुटनीतिक संयन्त्र में चर्चा को आगे बढाने के लिये सरकार तैयार हैं ।
उन्होंने स्पष्ट करते हुये कहा कि भारत के नया दिल्ली स्थित राजदूत से ध्यानाकर्षण कराते हुये उचित कुटनीतिक माध्यम से वार्ता किया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *