प्रदेश नं. २ लोकसेवा आयोग द्वारा काम शुरु, प्रथम चरण में रिक्तदरबंदी विवरण माग
काठमांडू, १९ नवम्बर । प्रदेश नं. २ लोकसेवा आयोग ने अपनी काम शुरु किया है । दो महीने पहले गठित आयोग ने प्रथम चरण प्रदेश सरकार से रिक्त दरबंदी विवरण मांग किया है । आयोग अध्यक्ष प्रा. सुरेन्द्रकुमार यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार से विवरण प्राप्त होन के बाद ही विज्ञापन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा ।
तीन सदस्यीय आयोग सदस्य में डा. सुजाता देव और महारुद्र झा हैं । अध्यक्ष यादव का कहना है कि आयोग की पूर्णता प्राप्त होने के बाद ही काम शुरु की गई है । प्रदेश मुख्य सचिव दीपक सुवेदी का भी कहना है कि आयोग की ओर से विवरण माग संबंधी पत्र प्राप्त हो चुका है, पत्र प्राप्त होते ही रिक्त दरबंदी मांग संबंधी फारम भरने का काम भी शुरु हो चुका है ।
सचिव सुवेदी का कहना है कि मार्गशीर्ष महीना के भीतर ही रिक्त दरबंदी फारम संकलन करने की तैयारी प्रदेश सरकार का है ।

