आज अन्तराष्ट्रीय पुरुष दिवस, नेपाल में भी मनाया जा रहा
१९ नवम्बर, काठमांडू । अन्तर्राष्ट्रिय पुरुष दिवस हरेक वर्ष नोभेम्बर १९ तारिख को मनाया जाता है । विशेष रुप से पुरुष को आदर्श पुरुष बनने उत्प्रेरणा देने और पुरुष हिंसा को उजागर करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है ।
इस दिन पुरुषों की गलत मानसिक स्वास्थ्य तथा उनलोगों द्वारा आत्महत्या का रास्ता अपनाये जाने के विषय पर भी विशेष चर्चा होती है । क्याम्पेन अगेन्स्ट लिभिंग मिजरेब्ली ने बताया कि वैसे तो विगत ३० वर्षों में यूके में पुरुष द्वारा किया जाने वाला आत्महत्या का दर कम हुआ है परन्तु ४५ वर्ष से कम आयु का पुरुष आत्महत्या करने के ही खुद को समाप्त कर रहा है ।
अन्तर्रा्ष्ट्रिय पुरुष दिवस विशेष रुप से पुरुषों का स्वास्थ्य और लैङ्गिक समानता को प्रोत्साहन देने के लिये मनाया जाता है ।
यह दिवस ८० से भी ज्यादा देशों में मनाया जाता है । इस दिवस को युनेस्को ने भी समर्थन किया है । गत वर्ष नेपाल में भी पुरुष दिवस मनाया गया था जिसे बहुत सारे लोगों ने समर्थन किया था ।

