Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आखिर क्यों करता है पार्टनर का फोन चेक करने का मन?

 

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया और यूनिवर्सिटी ऑफ लिस्बन की संयुक्त स्टडी ये पता चलता है कि ज्यादातर लोग जो अपने पार्टनर या दोस्तों का फोन चेक करते हैं उसके पीछे अहम वजह जलन होती है। साथ ही वो चाहते हैं कि वह दूसरों के साथ अपने पार्टनर के रिलेशनशिप को कंट्रोल कर सकें। हैरान कर देने वाली बात ये है कि ज्यादातर लोग अपने पार्टनर, जीवनसाथी या दोस्तों द्वारा अपने फोन में घुसपैठ करने की आदत पर रोक भी नहीं लगाते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों को पार्टनर की यह आदत पसंद नहीं आती है वहां उनका रिश्ता टूट भी जाता है।

यह भी पढें   काठमांडू महानगरपालिका अन्तर्गत के संस्थागत शिक्षण संस्थाओं में छात्रवृति के लिए आवेदन की मांग

 

फोन चेक करने की आदत से टूटे 45 प्रतिशत रिश्ते

102 लोगों को एक छोटी सी स्टडी का हिस्सा बनाया गया जहां उनसे उन घटनाओं को शेयर करने के लिए कहा गया जब उन्होंने अपने पार्टनर का फोन बिना उनकी अनुमति के चेक किया। इसके बाद उन्हें ये बताना था कि जब उनकी इस हरकत की जानकारी उनके पार्टनर को मिली तो उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ा। स्टडी के मुताबिक करीब 45 प्रतिशत लोगों का रिश्ता टूट गया, वहीं 55 प्रतिशत लोगों का रिश्ता इस तरह की हरकत के बाद भी बचा रहा।

यह भी पढें   आर्थिक ताकत से डराने वाला अमेरिका अब खुद भारी संकट में,अमेरिका पर करीब 31.27 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज

लत ना बन जाए पार्टनर का फोन चेक करना

साइकॉलोजिकल एक्सपर्ट के मुताबिक पार्टनर के फोन में छिप-छिपाकर सेंधमारी करने का सीधा मतलब है कि आप उनकी जासूसी कर रहे हैं। यह धीरे धीरे आपकी आदत भी बन सकती है। अगर यह आदत अनियंत्रित हो जाए तो ये लत का रूप ले सकती है और आपको हर थोड़ी देर में उनका फोन चेक करने का मन करेगा। इसका सीधा असर आपके रिलेशनशिप पर पड़ेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *