Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जातीय विभेद विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत

 

डडेलधुरा, २१ नवम्बर । जातीय विभेद के विरुद्ध डडेलधुरा में दो लोगों के विरुद्ध मुद्दा पंजीकृत की गई है । भागेश्वरी गांवपालिका–१ ठूलाखेत निवासी प्रकाशसिंह जोरा और उनकी पत्नी सीतादेवी जोरा के विरुद्ध स्थानीय दिलबहादुर कामी ने जिला अदालत डडेलधुरा में गत मंगलबार मुद्दा पंजीकृत करते हुए कहा है कि उन लोगों ने जातीय विभेद किया है ।
पीडित व्यक्ति कामी ने कहा है कि गत कार्तिक १४ गते जोरा दम्पत्ति ने उनके ही घर में बुलाकार उनको गाली–बेइज्जति किया, साथ में कुटपिट भी की । पीडित कामी के शिकायत के आधार पर जोरा दम्पत्ति को बुधबार पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है ।
जिला पुलस नायव उपरीक्षक दधिराम न्यौपाने ने कहा है कि अभियुक्त के ऊपुर जातीय विभेद तथा छुवाछुत कसुर ऐन के अन्तर्गत मुद्दा पंजीकृत कर थप अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed