Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री और प्रचण्ड के बीच भेटवार्ता, प्रदेश का नाम ‘बागमती’ प्रस्ताव

 

२६ नवम्बर, हेटौंडा । सत्तारुढ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) क अध्यक्ष एवं पूर्वप्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और मुख्यमन्त्री डोरमणी पौडेल के बीच गोप्य भेटवार्ता हुई है । पत्रकारों को निषेध कर उन लोगों के बीच सम्पन्न भेटवार्ता प्रदेश नं. ३ की नामकरण से केन्द्रीत रहा है । समाचार स्रोत का मानना है कि अध्यक्ष प्रचण्ड ने प्रदेश नं. २ की राजधानी ‘हेटौडा’ और नाम ‘बागमती’ रखने के लिए मुख्यमन्त्री से आग्रह किए हैं ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री पौडेल, सभामुख सानुकुमार श्रेष्ठ, प्रदेश सरकार के मन्त्री, प्रदेशसभा के प्रमुख सचेतक आदियों से भी भेटवार्ता किए हैं ।
बैठक समाप्त होने के बाद प्रदेश भूमि व्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मन्त्री दावा लामा दोर्जे ने कहा कि प्रचण्ड की ओर से प्रदेश राजधानी हेटौडा और नाम बागमती रखने के लिए अनुरोध हुआ है । उनके अनुसार प्रचण्ड ने नाम और राजधानी के संबंध में जल्द ही निर्णय होना बेहतर होगा । पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड का कथन उल्लेख करते हुए उन्होंने आगे कहा– संघीयता और पहचान की मुद्दा हम लोगों ने ही उठाया है, बागमती सभी का सझा और सभ्यता भी है, इसीलिए यही नाम उपर्युक्त है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *