Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रिकी पोंटिंग के बारे में रोचक जानकारी

 

पर्थ। रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच से एक दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी।

पर्थ टेस्ट उनके टेस्ट करियर का अंतिम मैच होगा। पोंटिंग का करियर उतार चढ़ाव से भरा रहा है। आईए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य-

1. पूर्व ऑस्ट्रेलिया का निक नेम ‘पंटर’ है।

2. रिकी पोंटिंग अपनी बल्लेबाजी के लिए तो जाने ही जाते साथ ही वे विरोधी टीम के खिलाड़ियों पर फब्तियां कसने के लिए भी क्रिकेट जगत में मशहूर हैं।

3. पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक इंग्लैंड के खिलाफ लिड्‍स में 1997 में लगाया था। इसमें पोंटिंग 127 रन बनाकर आउट हुए थे।

यह भी पढें   एशियन गेम्स: बारिश के कारण नेपाल-जापान मैच रद्द, नेपाल ग्रुप विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा

4. पोंटिंग अपने डेब्यू टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 96 रन बनाकर विवादित निर्णय पर एलबीडब्ल्यू हुए थे। बॉलर थे चामिंडा वास।

5. रिकी पोंटिंग मार्च 2006 में पोंटिंग तीन बार किसी टेस्ट की पारी में लगातार शतक मारने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज बने। डॉन ब्रैडमैन के बाद वे दूसरे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर हैं, जिनके नाम यह ‍कीर्तिमान है।

6. पोंटिंग ने जून 2002 में रायना केंटोर से शादी की।

7. रिकी पोंटिंग ने कप्तान के रूप में 2004 में गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट जीतकर श्रृंखला 3-0 से जीती थी।

यह भी पढें   एशियन गेम्स: बारिश के कारण नेपाल-जापान मैच रद्द, नेपाल ग्रुप विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा

8. रिकी पोंटिंग पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बॉलर ग्रेग कैंपबेल के भतीजे हैं।

9. पोंटिंग ने 30 मई 2008 को टेस्ट क्रिकेट में एंटीगुआ में वेस्टइंडीज के ‍खिलाफ अपने 10000 रन पूरे किए। ऐसा ‍रिकॉर्ड बनाने वाले वे ऑस्ट्रेलिया के तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ 10000 के आंकड़े को छू चुके हैं।

10. पोंटिंग टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंडुलकर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 167 टेस्टों में 13,366 रन बनाए हैं।

11. पोंटिंग नॉर्थ मेलबोर्न कंगारुस फुटबॉल क्लब के बहुत बड़े फेन। उनके पास इस क्लब का नंबर 1 टिकट है। उन्होंने इस क्लब का बोर्ड का सदस्य बनने की भी इच्छा पूरी की है।

यह भी पढें   एशियन गेम्स: बारिश के कारण नेपाल-जापान मैच रद्द, नेपाल ग्रुप विजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में पहुँचा

12. पोंटिंग ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप के मैच में रन आउट होने के बाद गुस्से में आकर टीम के ड्रेसिंग रूम में लगा एलसीडी टीवी तोड़ दिया था।

13. पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के साथ ही पोंटिंग, स्टीव वॉ के 168 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

रिकी पोंटिंग ने लिया संन्यास

source :webduniya.com

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com